इस पोस्ट में हम प्राइस एक्शन ट्रेडिंग और टेक्निकल एनालिसिस में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण "डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न" के बारे में जानेंगे। जैसे की, What Is doji candlestick pattern in hindi, Types of doji candlestick, डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? डोजी कैंडल के प्रकार, डोजी कैंडलस्टिक उदाहरण, इत्यादी।
(toc)
डोजी कैंडलस्टिक क्या है? What Is Doji Candlestick In Hindi?
ट्रेडिंग में डोजी कैंडलस्टिक कुछ प्रमुख पैटर्न में से एक हैं, जो हमें मार्केट में चल रही कीमतों पर अनिर्णय (Indecision) या अनिश्चितता का संकेत देते हैं। प्राइस एक्शन या टेक्निकल एनालिसिस में यह डोजी कैंडलस्टिक एक विशेष प्रकार का पैटर्न है, जिसे देखकर ट्रेडर्स मार्केट या स्टॉक की आने वाली कीमतों का और ट्रेंड का अंदाजा लगाते है।
यह Doji Candlestick Pattern चार्ट पर एक ऐसी स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है, जहां ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस लगभग समान या एक दूसरे के बहुत करीब होती हैं, इसकी पहचान क्रॉस या प्लस के आकार से की जा सकती है, जो मार्केट में अनिश्चितता और अनिर्णय को दर्शाती है, याने यह पैटर्न सुझाव देता है कि यहां से ट्रेंड बदल सकता है या जारी रह सकता है।
यदि डोजी कैंडल एक अपट्रेंड के बाद आता है, तो यह ट्रेडर्स को संकेत देता है की मार्केट में अपट्रेंड की गति कमजोर हो रही है और बेरिश रीवर्सल होने की संभावना है। और अगर यह पैटर्न एक डाउनट्रेंड के बाद आता है, तो डाउनट्रेंड की गति कमजोर हो रही है और बुलिश रीवर्सल हो सकता है।
डोजी कैंडलस्टिक उदाहरण - Doji Candlestick Pattern Example
जब कोई स्टॉक ट्रेडिंग टाइम में 471 पर ओपन होता है और, दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद, 471 के आसपास बंद होता है, जिससे क्रॉस या प्लस के आकार का छोटे बॉडी वाला एक कैंडलस्टिक बनता है। यह हमने निचे चार्ट में दर्शाया है:
Types Of Doji Candlestick - डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार
डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के मुख्य चार प्रकार है:
- Standard Doji
- Long legged Doji
- Dragonfly Doji
- Gravestone Doji
इन सभी प्रकारों की जानकारी निचे दी गई है:
1. Standard Doji Candlestick Pattern:
जब किसी कैंडल का ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस आसपास बराबर होता है, तब वहा Standard doji candlestick pattern का फोरमेशन होता है। इस कैंडल को Neutral Doji, Common doji या Normal Doji के नाम से भी जाना जाता है। इसके बॉडी की शैडो या विक्क थोड़ी छोटी होती है, लाइव मार्केट में इस कैंडल के कलर का कोई खास महत्व नहीं है, क्योंकि इसका ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस काफी आसपास होता है।
2. Long Legged Doji Candlestick Pattern:
यह Long legged doji candlestick अपने दोनों सिरों पर लंबी विक्क या शैडो की विशेषता से जानी जाती है, यह लाइव मार्केट में महत्वपूर्ण कीमतों के उतार-चढ़ाव का संकेत देती है, परतु लास्ट में अपने ओपनिंग प्राइस के पास बंद होती है, जो बाजार अनिर्णयता को दर्शाती है। इस प्रकार का डोजी पैटर्न सुझाव देता है, कि यहाँ न तो खरीदार और न ही विक्रेता अपनी बाजी प्राप्त कर रहे है, जो भविष्य की कीमतों के बारे में अनिश्चितता को दर्शाता है।
3. Dragonfly Doji Candlestick Pattern:
जब ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस समान या आसपास होती है और उस कैंडल की निचली विक्क/ शैडो लंबी होती है, तब उस कैंडलस्टिक पैटर्न को Dragonfly Doji Candlestick Pattern कहा जाता है।
यह ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न एक संभावित तेजी का संकेत देता है, विशेष रूप से गिरावट के बाद, यह मजबूत खरीदारी दबाव को दर्शाता है। मार्केट की गिरावट के निचले भाग में ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न का फार्मेशन यह एक स्पष्ट संकेत है कि विक्रेता कम हो रहे है और खरीदार बढ़ रहे हैं।
4. Gravestone Doji Candlestick Pattern:
यह Gravestone doji candlestick pattern अपनी लंबी ऊपरी विक्क/ शैडो से जानी जाती है, और यह पैटर्न अपट्रेंड के अंत में पाया जाता है जब सप्लाई और डिमांड बराबर होते हैं।
ग्रेवस्टोन डोजी पैटर्न यह मार्केट डाउनट्रेंड की संभावना दर्शाता है और यह सुझाव देता है, कि खरीदारों ने कीमतों को ऊपर ले जाने का प्रयास किया है, लेकिन अंत में विक्रेताओं ने उन्हें मात दी और कीमतों को वापस नीचे लाया गया है।
See Also:
1. Hammer Candlestick Pattern क्या है?
2. What is Intraday Trading / Day trading In Hindi
3. Price Action क्या है? यह कैसे काम करता है?
4. PE Ratio क्या है? PE Ratio कितना होना चाहिए?
5. EQ, BE, BL, BT, BZ, GC, IL, IQ क्या है?
FAQs: Doji Candlestick Pattern
1. डोजी कैंडलस्टिक तेजी संकेत है या मंदी का?
अपट्रेंड के अंत में दिखाई देने वाली डोजी कैंडलस्टिक्स को मंदी (Bearish trend reversals) का संकेत माना जाता है, और डाउनट्रेंड के अंत में दिखाई देने वाली डोजी कैंडलस्टिक्स को तेजी (Bullish trend reversals) का संकेत माना जाता है। कन्फर्मेशन के लिए इसे अन्य टेक्निकल एनालिसिस और इंडिकेटर के साथ पुष्टि की जानी चाहिए।
2. डोजी अच्छा संकेत है या बुरा?
डोजी न तो स्वाभाविक रूप से अच्छा संकेत है और न ही बुरा संकेत है, यह बाजार में उतार-चढ़ाव के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है, जिससे व्यापारियों को सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है।
3. क्या डोजी कैंडलस्टिक एक ट्रेंड रिवर्सल है?
डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेंड रिवर्सल के संभावना का संकेत दे सकता है, पर यह गारंटेड इंडिकेटर नहीं है। कहा जाये तो, कैंडलस्टिक चार्ट बाजार के रुझान, भावना, गति और अस्थिरता के बारे में जानकारी प्रकट कर सकते हैं। इसे अन्य टेक्निकल एनालिसिस टूल्स और इंडिकेटर और संदर्भ के साथ पुष्टि की जानी चाहिए।
Conclusion:
यह डोजी कैंडलस्टिक एक सामान्य ट्रेडिंग चार्ट में एक अनोखा पैटर्न होता है, यह अपनी संक्षिप्त अवधि के कारण अलग दिखता है, जो एक सीमित ट्रेडिंग रेंज को दर्शाता है। इस संक्षिप्त अवधि से पता चलता है कि कारोबार की गई वित्तीय परिसंपत्ति की ओपनिंग और क्लोजिंग प्राइस के बीच बहुत कम या कोई अंतर नहीं है।
Doji candlestick रेड या ग्रीन कलर की न्यूट्रल कैंडल होती है, जो स्पष्ट बुलिश या बेयरिश दिशा की बजाय अनिर्णयता को दर्शाती है। हालांकि, इसके बाद होने वाली कैंडल-फार्मेशन के आधार पर, यह बुलिश या बेयरिश परिणामों का संकेत दे सकती है, जो यह अतिरिक्त कैंडल्स या पैटर्न की कन्फर्मेशन पर निर्भर करता है।
आशा है की आपको हमारी यह पोस्ट से अच्छी जानकारी मिली होंगी, जिसमे हमने What Is doji candlestick pattern in hindi, Types of doji candlestick, डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? डोजी कैंडल के प्रकार, डोजी कैंडलस्टिक उदाहरण, इत्यादी की जानकारी जानी। Thanks..
Disclaimer: Investments in the securities market are subject to market risk, read all related documents carefully before investing.
This content is for educational purposes only. Securities quoted are exemplary and not recommendatory.