इस पोस्ट में हम त्रिकोणमिति की टेबल, त्रिकोणमिति सारणी, Trigonometric table 0 to 360, इत्यादी के बारे में जानेंगे।
Trigonometric Table 0 to 360 - त्रिकोणमिति की टेबल
यहाँ त्रिकोणमिति की टेबल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फार्मूला, अनुपात, वैल्यू इत्यादी को वर्णित किया गया है, जो बारावी तक के छात्र और किसी भी परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। तो निचे हमने Trikonmiti Sarni यानि त्रिकोणमिति की टेबल दी है।
उपर दी गयी त्रिकोणमिति की टेबल या तालिका को याद करने के लिए कुछ निम्नलिखित चरणों को जानेंगे:
1) सबसे पहले हमें कोण 0°, 30°, 45°, 60° और 90° के लिए क्रमशः 0, 1, 2, 3, और 4 संख्याएँ लिखनी है। और उसके बाद हम 0, 1, 2, 3, और 4 इन प्रत्येक संख्या को 4 से विभाजित करेंगे।
0/4 = 0 | 1/4 | 2/4 = 1/2 | 3/4 | 4/4 = 1 |
---|
2) 0, 1, 2, 3, और 4 इन संख्या को 4 से भाग देने पर हमे 0, 1/4, 1/2, 3/4, और 1 यह संख्याएँ मिली है। और अब हम इन संख्याओं का वर्गमूल निकालेंगे।
√0 = 0 | √1/4 = 1/2 | √1/2 = 1/√2 | √3/4 = √3/2 | √1 = 1 |
---|
वर्गमूल निकालने पर 0, 1/2, 1/√2, √3/2,1 यह संख्या जो मिली है, वह मान sin ϴ के लिए हैं।
3) sin ϴ के लिए हमे 0, 1/2, 1/√2, √3/2, 1 यह जो मान मिले है, उन्हें उलटे क्रम में लिखने से हमें cos ϴ के मान मिल जायेंगे।
1 | √3/2 | 1/√2 | 1/2 | 0 |
---|
4) अब हम tan ϴ के लिए मान निकालते है, tan ϴ के लिए हमे sin ϴ के मानों को cos ϴ के मानों से विभाजित करना होगा, क्योंकि tan ϴ निकालने का फ़ॉर्मूला है: tan ϴ = sin ϴ/cos ϴ
0/1 = 0 | 1/2 ∕ √3/2 = 1/√3 | 1/√2 ∕ 1/√2 = 1 | √3/2 ∕ 1/2 = √3 | 1/0 = ∞ (अनंत) |
---|
इस तरह से हमे tan ϴ के 0, 1/√3, 1, √3, ∞ यह मान मिलते है।
5) cosec ϴ के मान के लिए हमे sin ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेना होगा। क्योंकि cosec ϴ = 1/sin ϴ यह cosec ϴ निकालने के फ़ॉर्मूला है।
1/0 = ∞ | 1 ∕ 1/2 = 2 | 1 ∕ 1/√2 = √2 | 1 ∕ √3/2 = 2/√3 | 1/1 = 1 |
---|
sin ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेने पर ∞, 2, √2, 2/√3, और 1 यह जो संख्याये मिली वो cosec ϴ के मान है।
6) cosec ϴ के जो मान हमने निकाले है, ∞, 2, √2, 2/√3, और 1 इन्हें हम उलटे क्रम में लिखेंगे तो हमे sec ϴ के मान मिल जायेंगे।
1 | 2/√3 | √2 | 2 | ∞ |
---|
7) cot ϴ निकालने का फ़ॉर्मूला cot ϴ = 1/tan ϴ यह है, इसलिए हम cot ϴ का मान प्राप्त करने के लिए tan ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेंगे।
1/0 = ∞ (अनंत) | 1 ∕ 1/√3 = √3 | 1/1 = 1 | 1/√3=1/√3 | 0/1 = 0 |
---|
तो हमे ∞, √3, 1, 1/√3 और 0 यह cot ϴ के मान मिलते है।
इस तरह से आप उपर दी गयी त्रिकोणमिति की टेबल, त्रिकोणमिति सारणी का उपयोग करके sin ϴ, cos ϴ, tan ϴ, cosec ϴ, sec ϴ, cot ϴ के 0°, 30°, 45°, 60° और 90° तक के मान निकाल सकते है।
यह भी पढ़े:
1. त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? त्रिकोणमिति अनुपात क्या है?
2. सभी क्षेत्रमिति के सूत्र - Mensuration Formulas with Diagram
3. Triangles - त्रिभुज क्या है? त्रिभुज के प्रकार
4. Ascending Order और Descending Order की जानकारी
दोस्तों यदि आपको त्रिकोणमिति सारणी, Trigonometric table 0 to 360, त्रिकोणमिति की टेबल, trikonmiti sarni के बारे में कुछ सवाल है तो कमेंट्स करके पूछ सकते है, हम आपकी जरुर मदद करेंगे। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे जरुर बताये और यह पोस्ट अपने दोस्तों में शेअर करे।