What Is Triangles In Hindi, Types Of Triangles | त्रिभुज किसे कहते हैं? त्रिभुज के प्रकार

0

इस पोस्ट में हम Triangles यानि त्रिभुज के बारे में जानेंगे जैसे की, त्रिभुज किसे कहते हैं?, त्रिभुज की परिभाषा क्या है?, Types of triangles in hindi, त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं?, और त्रिभुज के प्रकार की आकृतिसहित जानकारी इत्यादी।

tribhuj, त्रिभुज किसे कहते हैं, त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं, त्रिभुज की परिभाषा , tribhuj ki paribhasha, types of triangle in hindi,types of triangles in hindi, 7 types of triangles, isosceles triangle in hindi, triangles in hindi, equilateral triangle in hindi, scalene triangle in hindi, obtuse angle triangle in hindi, Acute Triangle in Hindi, Right, Angled Triangle in hindi,

(toc)

 त्रिभुज किसे कहते हैं? - त्रिभुज की परिभाषा

Triangle / त्रिभुज यह ज्यामिति की मूल आकृतियों में से एक है। तीन भुजाओं से बनी एक बन्द आकृति को त्रिभुज कहा जाता हैं। त्रिभुज यह तीन भुजाओं वाला बहुभुज होता है, जिसमे तीन भुजाएं और तीन कोण होते हैं। और इसकी तीनो भुजाओं के अंत शिरे एक दूसरे से जुड़े होते हैं। किसी भी त्रिभुज के तीनों आन्तरिक कोणों का योग हमेशा 180° होता है।

Types Of Triangles In Hindi - त्रिभुज के प्रकार

त्रिभुज/Triangles में तीन भुजाएं और तीन कोण होते हैं। इन्हीं भुजाओं और कोणों के माप के आधार पर त्रिभुज का दो प्रकारों में वर्गीकरण किया जाता है, एक भुजाओं के आधार पर और दूसरा कोणों के आधार पर। तो निचे हम त्रिभुज के भुजाओं के आधार पर और कोणों के आधार पर कितने प्रकार होते है यह जानते है।

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं जो नीचे दिये गए हैं:

  • समबाहु त्रिभुज
  • समद्विबाहु त्रिभुज
  • विषमबाहु त्रिभुज

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार निचे दिए गये है:

  • समकोण त्रिभुज
  • न्यूनकोण त्रिभुज 
  • अधिककोण त्रिभुज

A) भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

1. समबाहु त्रिभुज - Equilateral Triangle In Hindi

जिस त्रिभुज की सभी भुजाएँ समान होती है, उसे समबाहु त्रिभुज कहते है। समबाहु का अर्थ सभी भुजाएँ बराबर यह होता है और समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक कोण 60° का होता है।

समबाहु त्रिभुज, Equilateral Triangle In Hindi,

2. समद्विबाहु त्रिभुज - Isosceles Triangle In Hindi

समद्विबाहु त्रिभुज में कोई दो भुजाएँ बराबर यानि समान होती है उसे समद्विबाहु त्रिभुज कहते है। समान भुजाओं के सामने के कोण भी समान होते हैं।

एक समद्विबाहु त्रिभुज में एक ही माप के दो कोण भी होते हैं, अर्थात् समान लंबाई की दोनों भुजाओं और तीसरी असमान भुजा के मध्य बने कोण समान होते हैं; यह तथ्य समद्विबाहु त्रिभुज प्रमेय का है।

समद्विबाहु त्रिभुज, Isosceles Triangle In Hindi,

3. विषमबाहु त्रिभुज - Scalene Triangle In Hindi

एक विषमबाहु त्रिभुज में तीनों भुजाओं की लंबाई अलग अलग होती है। इसके तीनों कोण भी अलग अलग होते हैं।

विषमबाहु त्रिभुज, Scalene Triangle In Hindi,

B) आन्तरिक कोणों की माप के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

1. समकोण त्रिभुज - Right Angled Triangle

समकोण त्रिभुज को आयताकार त्रिभुज भी कहा जाता है। समकोण त्रिभुज में आंतरिक कोणों में से एक कोण 90° का होता है। समकोण के सामने की भुजा को जो त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा होती है उसे कर्ण कहते है। और बाकि दो भुजाओं को त्रिभुज के पाद यानि legs और भुज(cathetus) कहा जाता है।

समकोण त्रिभुज, Right Angled Triangle,

2. न्यूनकोण त्रिभुज - Acute Triangle In Hindi

न्यूनकोण त्रिभुज एक प्रकार का त्रिभुज होता है जिसमें त्रिभुज के तीनों आंतरिक कोण न्यून होते हैं, अर्थात इनका माप 90° से कम होता है। न्यूनकोण त्रिभुज में प्रत्येक आंतरिक कोण 90° से कम यानि 0° से 90° के बिच होता है।

न्यूनकोण त्रिभुज, Acute Triangle In Hindi,

3. अधिककोण त्रिभुज - Obtuse Triangle In Hindi

जिस त्रिभुज का कोई एक आंतरिक कोण 90° से अधिक होता है, उसे अधिककोण त्रिभुज कहा जाता हैं। अधिककोण त्रिभुज में, कोई एक आंतरिक कोण 90° से अधिक होता है।

अधिककोण त्रिभुज, Obtuse Triangle In Hindi,

यह भी पढ़े:
1. त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? त्रिकोणमिति अनुपात क्या है?
2. त्रिकोणमिति की टेबल-सारणी
3. Maths Mmensuration Formulas In Hindi
4. Ascending Order और Descending Order की जानकारी

FAQs For Triangles In Hindi

त्रिभुज किसे कहते हैं?

तीन भुजाओं से बनी एक बन्द आकृति को त्रिभुज कहा जाता हैं। त्रिभुज यह तीन भुजाओं वाला बहुभुज होता है, जिसमे तीन भुजाएं और तीन कोण होते हैं। और इसकी तीनो भुजाओं के अंत शिरे एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

त्रिभुज के तीनों आन्तरिक कोणों का योग कितना अंश का होता है?

त्रिभुज के तीनों आंतरिक कोणों का योग हमेशा 180° होता है।

त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं?

त्रिभुज में तीन भुजाएं और तीन कोण होते हैं। इन्हीं भुजाओं और कोणों के माप के आधार पर त्रिभुज का दो प्रकारों में वर्गीकरण किया जाता है, एक भुजाओं के आधार पर और दूसरा कोणों के आधार पर।

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के कितने प्रकार होते हैं?

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं: 1. समबाहु त्रिभुज, 2. समद्विबाहु त्रिभुज, 3. विषमबाहु त्रिभुज

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार कितने है?

कोणों के आधार पर त्रिभुज के तीन प्रकार है: 1. न्यूनकोण त्रिभुज, 2. समकोण त्रिभुज, 3. अधिककोण त्रिभुज.

तो दोस्तों यह थी त्रिभुज की जानकारी, जिसमे हमने त्रिभुज क्या है? त्रिभुज कितने प्रकार के होते है? What is triangles in hindi, Types of triangles, इत्यादी की जानकारी जानी, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो हमे कमेंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में ज़रूर Share करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)