What Is Vlookup In Hindi | व्लुकअप क्या है? MS Excel में Vlookup का उपयोग कैसे करे?

0

आपने एक्सेल में Vlookup फ़ंक्शन के बारे में सुना ही होंगा, वीलुकअप यह एक बहुत पावरफुल फंक्शन है जिसे किसी बड़े डाटा के अंदर विशिष्ट मान याने specific value को सर्च करने के लिए यूज किया जाता है। तो इस पोस्ट में हम व्लुकअप क्या है?, Vlookup का फुल फॉर्म क्या है?, एक्सेल में Vlookup का फ़ॉर्मूला कैसे यूज करते है?,Vlookup meaning in hindi, how to use vlookup in excel इत्यादी के बारे में जानेंगे।

व्लुकअप क्या है?, एक्सेल में Vlookup का फ़ॉर्मूला कैसे यूज करते है?, what is Vlookup in hindi, vlookup kya hai in hindi, vlookup ka formula, vlookup formula in hindi, vlookup meaning in hindi, vlookup in excel in hindi, why we use vlookup in excel in hindi, vlookup in hindi, vlookup kya hai in hindi , How does Vlookup work In Hindi, vlookup formula in excel with example, वीलुकअप कैसे काम करता है?, what is vlookup in excel hindi, what is vlookup in excel in hindi, what is vlookup explain with example, what is vlookup formula in excel in hindi, how to use vlookup in excel,

(toc)

Vlookup Full Form In Hindi

Vertical Lookup” यह Vlookup का फुल फॉर्म है।

व्लुकअप का हिंदी में अर्थ - Vlookup Meaning In Hindi

वीलुकअप मैं V का अर्थ vertical होता है जिसे हिंदी में लंबवत कहते है, एक्सेल में “Column” vertical होते हैं और lookup का अर्थ देखो या देखना होता है यानि हिंदी में इसका मतलब Column को देखो यह होता है।

What Is Vlookup In Hindi - व्लुकअप क्या है?

MS Excel में डाटा का विश्लेषण करने के लिए कई पूर्व-निर्धारित कार्य याने pre-defined function होते है, उनमे से ही Vlookup यह एक बहुत पावरफुल फंक्शन है इसका उपयोग किसी बड़े डेटा के अंदर विशिष्ट मूल्य/मान को सर्च करने के लिए किया जाता है।

व्लुकअप एक अंतर्निहित एक्सेल फ़ंक्शन है जिसे column में व्यवस्थित डेटा के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वीलुकअप की मदद से हम exact और approximate इन दो तरह की इनफार्मेशन निकाल सकते है।

Why We Use Vlookup In Excel In Hindi?

Vlookup का सही उपयोग करने से हम कम समय में डाटा के अंदर एक विशेष मान/ मूल्य को आसानी से सर्च कर सकते है। इस vlookup function का सबसे ज्यादा उपयोग एक्सेल यूजर करते है, अगर हम एक एक करके बड़े डाटा में किसी वैल्यू को निकालना चाहते है तो यह बहुत ही मुश्किल काम होता है और साथ ही इसमें टाइम भी बहुत लगता है, और तो और इसमे Error होने के बहुत Chances भी होते हैं। इसलिए कम समय में किसी बड़े डाटा के अंदर विशिष्ट value को सर्च करने के लिए इस व्लुकअप फंक्शन का उपयोग किया जाता है।

वीलुकअप कैसे काम करता है?

How does Vlookup Work In Hindi: Microsoft Excel में Vlookup function का syntax/रचना चार तरह कि इनफॉर्मेशन से बनता हैं जो इस तरह से है:

  • =VLOOKUP (lookup_value, table_array,col_index num [range_lookup])
  • Lookup_value - यह vlookup फंक्शन का पहला argument है, इसमें हम उस वैल्यू को define यानि परिभाषित करते है जिसे डाटा के अंदर find करना है। यहा हमारी टेबल का पहला कॉलम A है और उसमें से हमें Rohan को find करना है।
  • table_array - यहा आपको वह पूरा टेबल सिलेक्ट करना होता है जिसमें से आपको जिस डाटा में वैल्यू को सर्च करना है, उस डाटा रेंज को यहाँ define करना होता है।
  • col_index num - जिस कॉलम से हमे information निकालनी है उस column का number हमें इस कॉलम में define करना होता है।
  • [range lookup] :- इसमें आपको दो पर्याय मिलते है, true और false…exact value के लिए false और approx value के लिए true सिलेक्ट करना होता है। या True की जगह 1 और false की जगह 0 भी लिख सकते है। अगर आप इन दोनों में से कोई भी ऑप्शन नही लिखते है तो यह by default true ही option को लेता है।

एक बात ध्यान दे की अगर आप व्लुकअप फंक्शन में range_lookup में True सिलेक्ट करते है तो आपका data Ascending order में होना चाहिए।

Vlookup Function के बारे में कुछ जरुरी बातें

एक्सेल में वीलुकअप का उपयोग करने के लिए सबसे पहले हमे कुछ महत्वपूर्ण बातें समझना बहुत जरुरी होता है जैसे की:

  • व्लुकअप में जो lookup value होती है वो हमेशा डाटा के पहले column में होनी चाहिए।
  • Vlookup का प्रयोग करने से पहले इस बात पर ध्यान देना ज़रूरी होता है कि डाटा वर्टीकल होना चाहिए याने कि कॉलम में ऊपर से नीचे की तरफ डिज़ाइन किया गया होना चाहिए, लेकिन अगर डेटा horizontally याने की बाये से दाए की तरफ rows में arrange किया गया है तो vlookup की जगह हमे Hlookup फंक्शन का प्रयोग करना होता है।
  • वीलुकअप फंक्शन case-insensitive होता है क्योकि यह upper और lower case में कोई फर्क नहीं कर पाता है, जैसे कि अगर आपने main data में कोई नाम “SHYAM” इस तरह से लिख देते है, तो इसे आप “shyam” ऐसा टाइप करके भी आसानी से ढूंढ सकते है।
  • यह कभी भी दाए से बाये की तरफ वैल्यू को नहीं ढूंढता है बल्कि vlookup function की मदद से किसी भी वैल्यू को सिलेक्टेड डेटा के अंदर बाये से दाये की तरफ सर्च करना होता है।

MS Excel में Vlookup का उपयोग कैसे करे?

Vlookup formula in hindi: हमारे उदाहरण में, फलों की एक सूची, स्टॉक में राशि और वर्तमान मूल्य दिया है। और इस तालिका में हमे Kiwi की कीमत का पता लगाना है तो इसके लिए हम निचे दिए गये step को फॉलो करते है:

Step1: सबसे पहले आपको उस cell को सिलेक्ट करना है जिसमे आप वर्तमान मूल्य या price दिखाना चाहते है। निचे दिए गये उदाहरणों में हमने C12 को select किया है, यहा हम अपने किवी का मूल्य दिखाना चाहते है।

Step2: अब हम चयनित याने सिलेक्टेड सेल (C12) में व्लुकअप का फ़ॉर्मूला टाइप करना शुरू करते हैं: =VLOOKUP(

Step3: उसके बाद हम उस मान या value को select करते है जिसे हम डेटा रेंज में देखना चाहते है, यहा cell B12 में kiwi है तो हम B12 को चुनते है।

Step4: अब हमे उस तालिका सारणी/data range का चयन याने सिलेक्ट करना है जिसमे हम अपनी lookup value और return value को सर्च करना चाहते है, यहा हम डाटा रेंज (A2:C10) को सिलेक्ट करते है।

Step5: इस फंक्शन का तिसरा पैरामीटर हमारी डेटा रेंज का वह column number है जिसमे हमारी requried value होती है जिसे हम हमारे answer में लिखना चाहते है वह कॉलम नंबर 3 है, इसलिए इस फ़ॉर्मूला के पाचवे स्टेप में हम 3 लिखेंगे।

Step6: उसके बाद हम Exact match के लिए 0 या FALSE लिखकर ब्रैकेट कम्पलीट कर देते है।

Step7: इसके बाद अब हमें enter करना है और इंटर करने के बाद हमे Kiwi की price मिल जाती है।

तो इस तरह से हमे अपने kiwi की कीमत मिल गयी है और ऐसे ही हम vlookup formula का उपयोग करके किसी भी फ्रूट की price निकाल सकते है।

ये भी पढ़े:
1. What Is Journal Entry In Hindi - जर्नल एंट्री की पूरी जानकारी
1. विंडोज क्या है? और Microsoft Windows Versions की लिस्ट
2. Computer Virus क्या है? और सभी प्रकार
3. सभी कीबोर्ड सिंबल और स्‍पेशल कैरेक्‍टर के नाम
4. Zip File क्या है, Zip File कैसे बनाये?

दोस्तों आपको, व्लुकअप क्या है?, vlookup formula in excel with example, MS excel में vlookup का formula कैसे use करते है? vlookup in excel in hindi इत्यादी की जानकारी मिली होंगी। आशा करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होंगा तो अपने दोस्तों में share करे और हमे कमेंट्स करके जरुर बताये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)