What Is Zip File In Hindi | ज़िप फाइल क्या है? Zip File कैसे बनाये?

Rashmi Alone
0

What Is ZIP File In Hindi: ज़िप फाइल यह एक प्रकार का फ़ोल्डर होता है, जिसके अंदर एक से ज्यादा Folder या File को कॉम्प्रेस करके सेव करके रख सकते है। तो आगे हम ज़िप फाइल क्या है, ज़िप फाइल कैसे बनाये, How to create a zip file, ज़िप फ़ाइल कैसे ओपन करे, Compressed file, इनके बारे में विस्तार से जानेंगे।

ज़िप फ़ाइल की जानकारी, what is zip file in hindi, zip file download, zip meaning in hindi, ज़िप फ़ाइल कैसे ओपन करे, ज़िप फाइल कैसे बनाये, zip file kaise banaye, zip file kaise open kare, ज़िप फाइल क्या है, how to create a zip file, compressed file,

(toc)

What Is Zip File In Hindi - ज़िप फाइल क्या है?

Zip file को Archive भी कहते है। यह एक तरह का Folder ही होता है, जिसमे हम कई Folders या Files को एक साथ कंप्रेस करके रख सकते है।

जब हम बहुत सारी फाइल या फ़ोल्डर्स को एक Zip File में जमा करके एक सिंगल फाइल बनाते है, तो उस सिंगल फ़ाइल को E-mail करना, डाउनलोड करना या फाइल ट्रांसफर करना यह सब काम बहुत आसानी से और जल्दी हो जाते है।

इससे टाइम भी बच जाता है और उसके साथ साथ Computer Storage की समस्या भी नही रहती है, और तो और फाइल, फ़ोल्डर्स भी सेफ रहते है और उसे हम Password भी लगा सकते है।

Zip File का एक्सटेंशन .zip, .rar यह होता है। कंप्रेस्ड फाइल होने के कारण आप इस फाइल को आसानी से इंटरनेट पर शेयर कर सकते है। RAR और TAR यह ज़िप फाइल के कुछ प्रकार है।

How To Create Zip File - Zip File कैसे बनाये?

ज़िप फ़ाइल बनाने के लिए आपके सिस्टम में 7zip, Winrar, Winzip जैसे सॉफ्टवेयर होना बहुत जरूरी होते है। अगर आपके Computer या Laptop में यह सॉफ्टवेयर नही है, तो सबसे पहले आपको इसमे से किसी एक सॉफ्टवेयर को अपने डिवाइस में इनस्टॉल करना होंगा, उसके बाद ही आप फ़ाइल को कंप्रेस कर सकते है।

तो आगे हम Zip file कैसे बनाते है यह जानेंगे, इसके लिए आपको नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. सबसे पहले आपको जिस Folder या File को Zip करना है उसे सेलेक्ट करना है।
  2. Files या Folders को सिलेक्ट करने के बाद Right Click करना है।
  3. Right Click करने के बाद आपके सामने एक मेनू ओपन होगा, उस मेनू में आपको Send To यह ऑप्शन दिखाई देगा, तो उसमे “Send To” पर क्लिक करना है।
  4. Send To पर क्लिक करने बाद आपके सामने फिर से एक मेनू बॉक्स ओपन होगा, जिसमे आपको “Compressed (Zipped) Folder” यह ऑप्शन दिखाई देगा तो उसपर क्लिक करना है। इस तरह से आपका ज़िप फ़ाइल तयार हो चूका है।

इस प्रकार से आप Zip File बनाकर उसमे आप जो चाहे वह फाइल को सेव करके रख सकते है।

How To Open Zip File - Unzip कैसे करे?

ज़िप फ़ाइल कैसे ओपन करे?: Zipped File ओपन करना उसे ही Unzip कहते है। Unzip करने के लिए 7-zip, Winrar, Winzip जैसे सॉफ्टवेयर होना बहुत जरूरी होता है। 

File Unzip करने के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. जिस किसी भी ज़िप फाइल को Unzip करना है उस फाइल पर Right Click करना है।
  2. Right Mouse Click करने के बाद आपके सामने एक मेनू बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको “Extract Files” पर क्लिक करना है।
  3. उसके बाद आपको फाइल को Extract करने के लिए लोकेशन सेट करनी होती है, लोकेशन सेट करने के बाद “Extract” ऑप्शन पर क्लिक करना है। तो इस प्रकार से आपकी Zip File open हो जाएगी।

ज़िप फ़ाइल के फ़ायदे - Benefits Of A Zip File

Zip file यूज़ करने से हमे बहुत से फ़ायदे होते है, तो निचे हम ज़िप फाइल के फ़ायदे के बारे में जानेंगे:

  • सबसे बड़ा फ़ायदा यह होता है, Zip software को Virus से किसी भी प्रकार का नुकसान नही होता, क्योंकि Zip files को वायरस इन्फेक्टेड नही कर सकता। इसलिए बहुत से काम के लिए या वेबसाइट के लिए भी ज्यादातर Zip file का ही उपयोग किया जाता है।
  • सिंगल क्लीक से ज़िप फाइल डाउनलोड करते है और Extract करते ही आपके सामने सभी ज़िप फाइल्स अलग अलग आ जाती है।
  • ज़िप फाइल को सुरक्षित रखने के लिए आप Password भी लगा सकते है। इससे आप आपकी कुछ इम्पोर्टेन्ट फाइल या पर्सनल डाटा को भी सुरक्षित रख सकते है।
  • Zip file कंप्रेस करने से फाइल का साइज छोटा होता है। साइज़ कम होने के कारण आप इसे आसानी से कही पर भी ट्रांसफर कर सकते है।
  • ज़िप फाइल कभी भी Corrupt नही होती। क्योंकि इसे ओपन करने के लिए WinRar, Winzip जैसे Software की जरूरत होती है।


See Also:
1. Microsoft Windows क्या है? Windows Versions List
2. IOT Techonogoly क्या है?
3. Computer keyboard special characters Symbol name list
4. कंप्यूटर वायरस क्या है और उसके प्रकार की जानकारी


FAQs For Zip File In Hindi

1. ज़िप फ़ाइल का उपयोग क्यों किया जाता है?

एक कंप्रेस्ड ज़िप फाइल बहुत कम स्टोरेज स्पेस लेती है और अन-कंप्रेस्ड फाइल की तुलना में यह कंप्रेस्ड ज़िप फाइल कंप्यूटरों में अधिक तेज़ी से स्थानांतरित की जा सकती हैं, इसलिए ज़िप फ़ाइल का उपयोग किया जाता है।

2. क्या ज़िप फ़ाइलें सुरक्षित होते हैं?

हाँ, ज़िप फ़ाइलें काफी हद तक सुरक्षित होते हैं। परन्तु कुछ अज्ञात स्रोत या साईट से इम्पोर्ट की गई फ़ाइलें या इंटरनेट से डाउनलोड की गई फ़ाइलों को खोलते समय सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योकि कुछ फ़ाइलों में Virus, Zip bombs, Trojans या अन्य मैलवेयर हो सकते हैं।

3. क्या मोबाइल फ़ोन में ज़िप फ़ाइल खोल सकते है?

जी हाँ, हम मोबाइल फ़ोन में ज़िप फ़ाइल खोल सकते है, ज़िप फ़ाइलें आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे Android, iOS, macOS और Windows चलाने वाले सभी उपकरणों के साथ अनुकूल हैं।


तो इस पोस्ट के माध्यम से आपको ज़िप फाइल क्या है, ज़िप फाइल कैसे बनाये, इत्यादी के बारे में सही जानकारी मिली होंगी। तो उम्मीद करते है की, आपको हमारी What is Zip File in Hindi यह पोस्ट अच्छी लगी होंगी। यदि हां, तो हमे कमैंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)