What Is Adverb In Hindi, Types of Adverb | क्रियाविशेषण किसे कहते है? क्रियाविशेषण के प्रकार

0

इस पोस्ट में हम जानेंगे Adverb याने क्रिया विशेषण के बारे में जैसे की, क्रियाविशेषण किसे कहते है?, क्रियाविशेषण के प्रकार, what is adverb in hindi?, adverb in hindi examples, adverb definition and examples in hindi, क्रिया विशेषण के उदाहरण इत्यादी।

what is adverb in hindi, क्रियाविशेषण किसे कहते है?, एडवर्ब कितने प्रकार के होते हैं?, क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं?, क्रियाविशेषण क्या होता है?, क्रियाविशेषण के उदाहरण, adverb in hindi, adverb definition and examples, adverb in hindi examples, types of adverb in hindi, adverb of time, adverb examples in hindi, definition of adverb in hindi, what is the adverb in hindi, adverb in hindi definition, what is an adverb in hindi, grammar adverb in hindi, adverb meaning in hindi , adverb of frequency in hindi, adverb of degree in hindi, what is adverb in hindi with examples, grammar adverb in hindi,

(toc)

Adverb Meaning In Hindi

एडवर्ब/adverb को हिंदी में क्रियाविशेषण कहा जाता है, क्रियाविशेषण वह शब्द है जिससे किसी क्रिया की विशेषता का बोध होता है।

Definition of Adverb In Hindi - क्रियाविशेषण की परिभाषा

क्रियाविशेषण यह एक शब्द या अभिव्यक्ति है जो एक verb(क्रिया), adjective(विशेषण), determiner(निर्धारक), clause(खंड), एक अन्य क्रियाविशेषण, preposition(पूर्वसर्ग) या संपूर्ण वाक्य को संशोधित करता है।

What Is The Adverb In Hindi - क्रियाविशेषण क्या है?

वह शब्द जिससे किसी क्रिया की विशेषता का बोध होता हो उसे क्रियाविशेषण कहते है, क्रिया विशेषण यह एक ऐसा शब्द है जो क्रिया, विशेषण, अन्य क्रियाविशेषण, निर्धारक, पूर्वसर्ग, खंड या संपूर्ण वाक्य को संशोधित करता है।

क्रियाविशेषण को पारंपरिक रूप से भाषण के कुछ हिस्सों में से एक रूप माना जाता है। आधुनिक भाषाविदों ने कहा है कि क्रियाविशेषण का उपयोग एक प्रकार की “catch-all” श्रेणी के रूप में किया जाता है, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के वाक्यात्मक व्यवहार वाले शब्दों को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है।

Adverb आमतौर पर तरीके(manner), स्थान( place), समय(time), आवृत्ति(frequency), डिग्री(degree), निश्चितता के स्तर(level of certainty) इत्यादी को व्यक्त करते हैं, जैसे कि कैसे?, कब?, कहाँ?, किस तरह?, और किस हद तक? इत्यादी और इसेही क्रिया विशेषण के कार्य कहा जाता है।

क्रियाविशेषण के उदाहरण - Adverb Examples In Hindi

निचे कुछ क्रियाविशेषण के उदाहरण - adverb examples sentences दिए है जैसे की:

1. Rohan speaks loudly. - रोहन जोर से बोलता है।
इस sentence में speaks(बोलना) यह क्रिया है और loudly(ज़ोर से) उसकी विशेषता बता रहा है इसलिए loudly(ज़ोर से) क्रिया विशेषण है।

2. He walks slowly. - वह धीरे-धीरे चलता है।
इस वाक्य में walks(चलता) यह क्रिया है और slowly(धीरे-धीरे) उसकी विशेषता बता रहा है, इसलिए slowly यह adverb है।

3. This girl extremely beautiful. - यह लड़की बेहद खूबसूरत है।
इस उदाहरणों में beautiful यह adjective है जिसे extremely संशोधित कर रहा है इसलिए extremely यह adverb हुआ है।

4. She stopped just at door. - वह दरवाजे पर ही रुक गयी।
यहा at इस preposition को just modify याने संशोधित कर रहा है इसलिए just क्रिया विशेषण है।

Types of Adverb In Hindi - क्रियाविशेषण के प्रकार

क्रियाविशेषणों को उनके उपयोग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। तो निचे क्रियाविशेषण याने एडवर्ब कितने प्रकार के होते हैं? यह जानते है:

  • Adverbs of Time
  • Adverbs of Frequency In Hindi
  • Adverbs of Place
  • Adverbs of Manner
  • Adverbs of Degree In Hindi
  • Adverbs of Reason
  • Adverbs of Affirmation or Negation

इन क्रियाविशेषण के भेद/प्रकारों का सविस्तर विश्लेषण निचे जानते है।

1. Adverbs of Time - समयवाचक क्रियाविशेषण

जिस क्रियाविशेषण से समय का बोध होता हो उसे कालवाचक क्रियाविशेषण/ Adverbs of Time कहते है।

कालवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण:

  • I will call you later. - मैं आपको बाद में फोन करूंगा।
  • I saw that movie last year. - मैंने पिछले साल वह फिल्म देखी थी।
  • I have to leave now. - मुझे अभी जाना होगा।
  • He comes late. - वह देर से आता है।

इन उदाहरणों में later(बाद में), last year(पिछले साल), now(अभी), और late(देर से) यह adverb of time example है, इसके अलावा भी today, tomorrow, Yesterday, ago, before, then, next year, already, just now, early, after tomorrow, shortly, recently, soon, immediately यह भी कालवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है।

कालवाचक क्रियाविशेषण कोनसा है यह आपको पता करना है तो आप वाक्यों में “कब” लगाकर सवाल करते है तो आप Adverb of time का पता कर सकते है।

2. Adverbs of Frequency In Hindi - आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण

जो क्रियाविशेषण हमें यह बताते हैं कि कोई कार्य कितनी बार होता है, हुआ था, या होगा उसे Adverbs of Frequency याने आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण कहते है, इसे adverbs of number भी कहा जाता है। जिस शब्द से How often(कितनी बार), How many(कितनी) जैसे सवाल का जवाब मिलता है वह adverb of frequency कहलाते है।

Adverbs of Frequency Example:

  • Every person often makes mistakes. - हर आदमी अक्सर गलती करता है।
  • I often come here. - मैं अक्सर यहां आता हूं।
  • He went there twice. - वह दो बार वहां गया।
  • He always does his homework - वह हमेशा अपना होमवर्क करता है।
  • They usually complete the work on time. - वे आमतौर पर समय पर काम पूरा करते हैं।
  • I never complain at work. - मैं काम पर कभी शिकायत नहीं करता।

इन वाक्यों में often(अक्सर), twice(दो बार), always(हमेशा), usually(आमतौर पर), never(कभी नहीं) यह शब्द आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है।

3. Adverbs of Place - स्थानवाचक क्रियाविशेषण

यह शब्द से ही पता चलता है की इससे किसी जगह के बारे में बताया जाता है याने जो शब्द क्रिया होनेवाली जगह का बोध कराते है उसे स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते है। ये क्रियाविशेषण हमेशा एक महत्वपूर्ण प्रश्न “कहाँ?” का जवाब देते है।

Adverbs of Place Examples:

  • Come in! - अंदर आओ!
  • Go there. - वहाँ जाओ।
  • She took the child outside. - वह बच्चे को बाहर ले गई।
  • My grandfather’s house is nearby. - मेरे दादाजी का घर पास में ही है।

इन उदाहरणों में in(अंदर), there(वहा), outside(बाहर), nearby(पास में ही) यह शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण है, इसके अलावा here, near, below, indoors, outdoors, up, down, across, ahead, back, backwards, beyond, everywhere, down, overseas, yonder, downwards यह भी स्थानवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण (Adverbs of Place) है।

4. Adverbs of Manner - रीतिवाचक क्रियाविशेषण

रीतिवाचक क्रियाविशेषण यह बताता है कि कोई कार्य ‘कैसे या किस तरीके से’ हो रहा है, याने कार्य के तरीका या ढंग व्यक्त करने वाले शब्द को adverb of manner कहते है।

Adverbs of Manner Example:

  • He run fast. - वह तेज़ दौड़ता है।
  • He is fighting bravely. - वे बहादुरी से लड़ रहे हैं।
  • She works hard. - वह कड़ी मेहनत करती है।
  • Geeta walks slowly. - गीता धीरे-धीरे चलती है।
  • She spoke softly. -वह धीरे से बोली।
  • He swims well. - वह अच्छी तरह तैरता है।

दिए गये वाक्यों में fast(तेज), bravely(बहादुरी से), hard(कठोर), slowly(धीरे), softly(धीरे से), well(अच्छा), यह रीतिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है, इसके अलावा clearly(स्पष्ट रूप से), loudly(जोर से), quickly(जल्दी), यह भी इसके कुछ उदाहरण है।

5. Adverbs of Degree In Hindi

इसे Adverb of Quanity भी कहा जाता है, ऐसे क्रिया विशेषण जो adjective, adverb, action की मात्रा, क्षेत्र को व्यक्त करते है उसे Adverbs of Degree/परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते है, इससे यह पता चलता है कि कार्य कितना या किस परिमाण मे हो रहा है।

Sentence में इसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ ‘how much याने कितना’ यह सवाल पूछकर जो जवाब आयेगा वह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है।

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण:

  • You are very lucky. - आप बहुत भाग्यशाली हैं।
  • Your dinner is almost ready. - आपका डिनर लगभग तैयार है।
  • We have too much fun. - हमें बहुत मज़ा आता है।
  • Our office is fully furnished. - हमारा कार्यालय पूरी तरह से सुसज्जित है।
  • I have an extremely busy schedule. - मेरा बेहद बिजी शेड्यूल है।
  • This work is quite interesting. - यह काम काफी दिलचस्प है।
  • I have less money. - मेरे पास कम पैसे है।

दिए गये उदाहरणों में very(बहुत), almost(लगभग), too much(बहुत), fully(पूरी तरह से), extremely(बेहद), quite(काफ़ी), less(कम) यह कुछ Adverbs of Degree example है।

6. Adverbs of Reason - कारणवाचक क्रियाविशेषण

यह शब्द से ही पता चलता है की, वह क्रियाविशेषण शब्द जो कारण का बोध कराते है उन्हें कारणवाचक क्रियाविशेषण कहते है, यह ऐसे शब्द हैं जिसे किसी विशेष घटना के घटित होने के पीछे का कारण बताने के लिए इनका उपयोग किया जाता है। Adverbs of reason को adverbs of purpose भी कहा जाता है।

Adverbs of Reason Example:

  • So, he left the class. - इसलिए उसने क्लास छोड़ दी।
  • Thus, He became angry. - इस प्रकार, वह क्रोधित हो गया।
  • He is so glad to see you. - वह आपको देखकर बहुत खुश है।
  • I therefore ask you to help me. - इसलिए मैं आपसे मेरी मदद करने के लिए कहता हूं।

इस वाक्यों में So(इसलिए), Thus(इस प्रकार), Therefore, Hence, Because यह कारणवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है।

7. Adverbs of Affirmation or Negation

यह ऐसे क्रियाविशेषण है जो सकारात्मक या नकारात्मक भाव को व्यक्त करते है याने जो शब्द ‘Yes/No’ को दर्शाते है उन्हें Adverbs of Affirmation or Negation कहा जाता है।

Adverbs of Affirmation or Negation example:

  • India will surely win the final. - भारत निश्चित रूप से फाइनल जीतेगा।
  • I can probably go there. - मैं शायद वहां जा सकता हूं।
  • We are definitely leaving tomorrow. - हम कल जरूर जा रहे हैं।
  • They are really staying tonight for a sleepover. - वे सचमुच आज रात सोने के लिए रुके हुए हैं।
  • Ram clearly expressed her concern. - राम ने स्पष्ट रूप से अपनी चिंता व्यक्त की।
  • I have never seen him. - मैंने उसे कभी नहीं देखा।
  • He will certainly fail if he does not attend the periods. - यदि वह पीरियड्स में शामिल नहीं होता है तो वह निश्चित रूप से असफल हो जाएगा।

दिए गये उदाहरणों में surely(निश्चित रूप से), probably(शायद), definitely(ज़रूर), really(सचमुच), clearly( स्पष्ट रूप से), never(कभी नही), certainly( निश्चित रूप से) यह सकारात्मक या नकारात्मक क्रियाविशेषण के उदाहरण है।

यह भी पढ़े:
1. संज्ञा की परिभाषा और उसके प्रकार की जानकारी
2. सर्वनाम के कितने प्रकार है? इसकी पूरी जानकारी
3. विशेषण के प्रकार की जानकारी
4. क्रिया किसे कहते है? क्रिया के प्रकार
5. व्याकरण की परिभाषा और व्याकरण के भेद की पूरी जानकारी

तो दोस्तों आपको Adverb याने क्रियाविशेषण के बारे में काफ़ी जानकारी मिली होंगी की adverb किसे कहते है, क्रियाविशेषण के कितने प्रकार है?, adverb example कोनसे है इत्यादी। और आशा है की आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी होंगी, अगर यह पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों में शेयर करे और हमे comments करके ज़रूर बताये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)