What Is Pronoun In Hindi, Types of Pronoun | सर्वनाम क्या है? सर्वनाम के प्रकार

0

इस पोस्ट में Pronoun याने सर्वनाम के बारे में पूरी जानकरी है, जैसे की सर्वनाम किसे कहते है और उसके प्रकार, What is pronoun in hindi, सर्वनाम की परिभाषा क्या है, Types of pronoun in hindi इत्यादी।

pronoun in hindi, pronoun definition and examples, what is pronoun in hindi, types of pronoun in hindi, definition of pronoun in hindi, personal pronoun in hindi, examples of pronoun in hindi, सर्वनाम किसे कहते है?, सर्वनाम के प्रकार, सर्वनाम के कितने भेद है?, possessive pronoun in hindi, personal pronoun in hindi, relative pronoun in hindi, pronoun in hindi examples, personal pronoun definition in hindi,Kinds of Pronoun in Hindi,

(toc)

Definition of Pronoun In Hindi - सर्वनाम की परिभाषा

संज्ञा के स्थान पर आनेवाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं, किसी वाक्य में संज्ञा के स्थान पर याने किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु के जगह पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है उसे Pronoun या सर्वनाम कहा जाता है।

What is Pronoun In Hindi - सर्वनाम किसे कहते है?

वाक्यों में संज्ञाएं बहुत काम करती हैं वैसे ही सर्वनाम भी वह सभी कार्य कर सकते हैं जो संज्ञा करते हैं और उनमें से कई छोटे और अधिक बहुमुखी होते है। वह विषयों और वस्तुओं के रूप में कार्य करने के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करते हैं। सर्वनाम भाषण का एक प्रमुख भाग है, जिसका अपने भाषण में सही तरीक़े से प्रयोग करने से आपके भाषण और लेखन में ही काफी सुधार हो जाता है।

सर्वनाम एक ऐसा शब्द है जो किसी संज्ञा को वाक्य में बदल सकता है। जिस संज्ञा शब्द के स्थान पर किसी सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उसे पूर्ववृत्त कहा जाता है।

Pronoun In Hindi Examples - सर्वनाम के उदाहरण

संज्ञा की पुनरुक्ति न करने के लिए सर्वनाम का उपयोग किया जाता है जैसे की, मैं, तुम, हम, आप, आपका, तुम्हारा, वह, उसका, उसके, हमारा, इस इत्यादी।

वाक्यों में सर्वनाम का उपयोग कैसे किया जाता है यह निम्नलिखित उदाहरण से हमें समझ में आयेगा:

रोहन एक अच्छा लड़का है। रोहन के पिताजी व्यापारी है और रोहन की माताजी टीचर है।

इस वाक्य में रोहन शब्द बार बार आया है, यह शब्द बार बार न लिखने पर उसकी जगह किसी सर्वनाम का उपयोग कर सकते है जैसे की, रोहन एक अच्छा लड़का है। उसके पिताजी व्यापारी है और उसकी माताजी टीचर है। इस वाक्य में रोहन शब्द की पुनरुक्ति न करने पर उसके और उसकी इन सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। सर्वनाम के और कुछ example देखते है, जैसे की,

  • वह स्कुल जा रही है।
  • उनका बहुत बड़ा मकान है।
  • वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं।
  • यह अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन रहा है।
  • मै किताब पढ़ रहा हूँ।

Kinds of Pronoun In Hindi - सर्वनाम के प्रकार

  • व्यक्तिवाचक सर्वनाम
  • अधिकारवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • संकेतवाचक सर्वनाम
  • बलदायक सर्वनाम
  • परस्परबोधक सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • वितरणवाचक सर्वनाम

दोस्तों अब हम इन सभी सर्वनाम के भेद/प्रकार के बारे में निचे विस्तार से जानेंगे:

1. व्यक्तिवाचक सर्वनाम - Personal Pronoun In Hindi

व्यक्तिगत सर्वनाम/पर्सनल प्रोनाउन यह एक छोटा शब्द है जिसका उपयोग हम किसी व्यक्ति के उचित नाम के लिए एक सरल विकल्प के रूप में करते है। व्यक्तिगत सर्वनाम मुख्य रूप से व्याकरणिक अर्थों में किसी विशेष व्यक्ति से जुड़ा होता है।

Personal Pronoun Example - व्यक्तिवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • मैं एक लड़की हूँ।
  • तुम एक लड़की हो।
  • यह एक बच्चा है।
  • वह हॉकी खेलती है।
  • हम लड़के हैं।
  • वो बच्चे हैं।

उपर दिए गये वाक्यों में मैं, तुम, यह, वह, हम, वो यह सभी व्यक्तिवाचक सर्वनाम हैं।

व्यक्तिवाचक सर्वनाम के प्रकार

पर्सनल प्रोनाउन/व्यक्तिवाचक सर्वनाम के भी तीन प्रकार होते है जो निम्नलिखित है:

  1. Subjective Pronoun - विषयवाचक सर्वनाम
  2. Objective Pronoun - उद्देश्य सर्वनाम
  3. Possessive Pronoun - अधिकारवाचक सर्वनाम

First, Second, and Third-Person Pronouns

पहिला व्यक्ति सर्वनाम/First-Person Pronouns वक्ता को संदर्भित करता है, Second Person Pronouns यह उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जिससे बात की जा रही है, और जिसके बारे में बात की जा रही है वह Third-Person Pronouns को संदर्भित करता है।

2. अधिकारवाचक सर्वनाम - Possessive Pronoun In Hindi

यह नाम से ही स्पष्ट होता है कि कोई वस्तु पर किसका अधिकार है, याने किसी वस्तु पर अधिकार दिखाने के लिए जिस सर्वनाम का उपयोग किया जाता है, उसे possessive pronoun याने अधिकारवाचक सर्वनाम कहते है।

Possessive Pronoun example in Hindi – अधिकार वाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • यह किताब मेरी है।
  • वो सब तुम्हारा है।
  • क्या ये बुक तुम्हारी है?
  • वह घर तुम्हारा है।
  • यह चीज आपकी है।

उपर दिए गये सभी वाक्यों में मेरी, तुम्हारा, तुम्हारी, आपकी ये सब अधिकार वाचक सर्वनाम है।

3. निजवाचक सर्वनाम - Reflexive Pronoun In Hindi

जब ‘ख़ुद को’, ‘अपने आपको’, ‘स्वयं को’ ऐसे शब्दों का बोध कराने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम (रेफ्लेक्सिव प्रोनाउन) कहते है। वाक्यों में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करने से उनका असर खुद कर्ता पर ही पड़ता है वह reflexive pronouns होते है।

दुसरें शब्दों में कहा जाये तो जिस सर्वनाम के लास्ट में Self या Selves लगा रहता है, उसे निजवाचक सर्वनाम/ Reflexive Pronouns कहा जाता है।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • We can help ourselves. - हम ख़ुद की सहायता कर सकते है।
  • Everyone hurts himself. - हर कोई खुद को चोट पहुँचाता है।
  • She killed herself. - उसने ख़ुद को मार डाला।

इन sentence में ख़ुद को, स्वयं को, ourselves, himself, herself यह रेफ्लेक्सिव प्रोनाउन के example है। इसी तरह yourself, myself, itself, themselves, itself, themselves यह भी निजवाचक सर्वनाम है।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम - Interrogative Pronoun In Hindi

जिस प्रोनाउन या सर्वनाम से किसी प्रश्न का बोध होता हो और जिसका उत्तर एक noun या pronoun होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) कहते है।

Interrogative Pronoun Examples - प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • तुम्हारा नाम क्या है?
  • तुम कहा से आये हो?
  • तुम्हे क्या पसंद है?
  • तुम कौन हो?
  • यह किताब किसकी है?
  • आप किससे बात कर रहे थे?

इन वाक्यों में क्या, कहा से, कौन, किसकी, किससे यह शब्द प्रश्रवाचक सर्वनाम हैं।

5. संबंधवाचक सर्वनाम - Relative Pronoun In Hindi

संबंधवाचक सर्वनाम वह होता है जिसका उपयोग पहले उल्लेखित संज्ञाओं को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त होते हो चाहे फ़िर वो लोग, स्थान, चीजें, जानवर या विचार हो उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम/Relative Pronoun कहा जाता है।

वाक्य में संबंधवाचक सर्वनाम के पहले किसी न किसी नाउन या प्रोनाउन का होना आवश्यक होता है। दो वाक्यों को जोड़ने के लिए Relative Pronoun का उपयोग किया जाता है।

जब रिलेटिव प्रोनाउन/संबंधवाचक सर्वनाम का उपयोग शुरू के वाक्य में किया हो, तो आने वाले दुसरे वाक्य में व्हर्ब(verb) के पहले सब्जेक्ट या ऑब्जेक्ट का प्रयोग नही होता है।

Relative Pronouns Examples - संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्नलिखित है:

  • Who - कौन
  • Whom - किसको
  • That - वह
  • Which - कौन कौन से
  • Whoever - कोई भी हो
  • Whomever - जिसे
  • Whichever - जो भी

जो करेगा सो भरेगा, जैसे-वैसे, जिसे, जो भी, जिसकी-उसकी, कौन कौन से, जितना-उतना, यह संबंधवाचक सर्वनाम है।

6. संकेतवाचक सर्वनाम - Demonstrative Pronoun In Hindi

संकेतवाचक सर्वनाम का उपयोग नाउन की स्थिति यानि दुरी को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, इस प्रकार के सर्वनाम से यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति या वस्तु कितनी दुरी पर स्थिर है।

Demonstrative Pronoun को निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है, जो सर्वनाम किसी आसपास या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करते है उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। डेमोंस्ट्रेटिव प्रोनाउन / संकेतवाचक सर्वनाम यह एकवचन(Singular) और बहुवचन( Plural) दोनों ही हो सकते है।

संकेतवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • This is a pencil. - यह एक पेंसिल है।
  • That is a table. - वह एक मेज है।
  • These are dogs. - ये कुत्ते हैं।
  • Those were the days. - वे दिन थे।

This(यह), That(वह), These(ये) और Those(वे) यह चार Demonstrative pronouns examples /संकेतवाचक सर्वनाम है।

7. बलदायक सर्वनाम - Emphatic Pronoun In Hindi

Emphatic Pronoun वह शब्द होते है जिन शब्दों का प्रयोग वाक्य में किसी Noun या Pronoun पर जोर देने के लिए या Subject की दृढ़ता प्रकट करने के लिए किया जाता है।

दृढ़तावाचक सर्वनाम/बलदायक सर्वनाम My, Your, Him, Her और It इन शब्दों को self जोड़कर बनते हैं, इसमें यह क्लियर करने का प्रयत्न किया जाता है कि कार्य का प्रभाव subject पर ही पड़ता है।

याद रखे की Singular Pronoun याने एकवचन सर्वनाम के अंत में self लगता है, जैसे की, my+self और Plural Pronoun याने बहुवचन सर्वनाम के अंत में selves लगता है, जैसे की, your+selves

Emphatic Pronoun Example - दृढ़तावाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • Myself,
  • Yourself
  • Yourselves
  • Ourselves
  • Herself
  • Himself
  • Themselves
  • Itself

8. परस्परबोधक सर्वनाम - Reciprocal Pronoun In Hindi

पारस्परिक संबंध को व्यक्त करने के लिए परस्परबोधक सर्वनाम या Reciprocal Pronoun का उपयोग किया जाता है, Each other और One another यह दो परस्परबोधक सर्वनाम है।

Reciprocal Meaning In Hindi

रेसिप्रोकल/Reciprocal का अर्थ ‘परस्पर याने आपस में’ यह होता है।

परस्परबोधक सर्वनाम के उदाहरण

  • Komal and Mahesh love each other. - कोमल और महेश एक दूसरे से प्यार करते हैं।
  • They can’t see each other. - वे एक दूसरे को नहीं देख सकते।
  • They are fighting one another. - वे आपस में लड़ रहे हैं।

इसमे each other, one another, एक दूसरे से, आपस में यह Reciprocal Pronoun है जो आपस में या परस्पर संबंध को व्यक्त करते है।

9. अनिश्चयवाचक सर्वनाम - Indefinite Pronoun In Hindi

Indefinite Pronoun वह होते है जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति का या वस्तु का बोध नहीं होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। इसमे अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु के उपयोग के लिए अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

Indefinite Pronoun Examples - अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • Anybody can beat him. - उसे कोई भी हरा सकता है।
  • None can do this. - यह कोई नहीं कर सकता।
  • Nothing is here - यहाँ कुछ भी नहीं है।
  • All are good. - सभी अच्छे है।
  • Many employees like their jobs. - कई कर्मचारियों को उनकी नौकरी पसंद है।

उपर दिए गये वाक्यों में Anybody-कोई भी, None-कोई नही, Nothing-कुछ भी नहीं, और All-सभी, Many-कई यह Indefinite Pronoun है, इसके अलावा भी Everybody, Somebody, Nobody, Each one, Anyone, Everyone, Someone, Anything, Everything, Something, Each, Either, Neither यह भी अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

10. वितरणवाचक सर्वनाम - Distributive Pronoun In Hindi

Distributive Pronoun वह होते है जिनका उपयोग दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओ में से कोई भी एक या एक भी नहीं का बोध कराने के लिए किया जाता है। इसमे Each, Either, Neither इन शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

Each का अर्थ प्रत्येक, Either-or याने तुम दोनों में से कोई एक, Neither-nor का मतलब दोनों में से कोई भी नहीं, ऐसा होता है।

Distributive Pronoun Examples - वितरणवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • Neither of the two boys was present. - दोनों लड़कों में से कोई भी अनुपस्थित नहीं था।
  • Each of the girls won a prize. - प्रत्येक लड़कियों को पुरस्कार मिला।
  • Either of you is intelligent. - आप दोनों में से कोई एक बुद्धिमान है।
  • Either of you can stay. - तुम दोनों में से कोई भी रह सकता है।

इन उदाहरणों में Neither, Each, Either यह Distributive Pronoun याने वितरणवाचक सर्वनाम है। Each, Either, Neither इन सर्वनामों को हमेशा Singular याने एकवचन माना जाता है।

यह भी पढ़े:
1. व्याकरण की परिभाषा और उसके प्रकार की जानकारी
2. संज्ञा किसे कहते है और संज्ञा के प्रकार
3. विशेषण क्या है और उसके प्रकार
4. Adverb in Hindi - क्रियाविशेषण की जानकारी
5. Verb in Hindi - क्रिया की पूरी जानकारी
6. हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन की जानकारी

दोस्तों यह थी Pronoun, सर्वनाम की जानकारी जैसे की सर्वनाम की परिभाषा क्या है? सर्वनाम के कितने भेद है? types of pronoun और उसके उदाहरण की पूरी जानकारी। तो आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, यह हमे comments करके बताये और यह आर्टिकल अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करें ताकि उन्हें भी सर्वनाम किसे कहते है और उसके प्रकार के बारे में कुछ जानकारी मिलें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)