What Is Adjective In Hindi, Types Of Adjective | विशेषण क्या है? विशेषण के प्रकार

0

हर एक व्यक्ति में कोई ना कोई विशेष बात रहती है और उसकी एक अलग पहचान भी होती है इसी पहचान को बताने के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया जाता है उसे विशेषण या Adjective कहते है। इस पोस्ट में Adjective क्या है?, विशेषण किसे कहते है?, विशेषण के प्रकार, adjective words कोनसे है? what is adjective in hindi, इत्यादी के बारे में जानकारी जानेंगे।

विशेषण क्या है, विशेषण के प्रकार, What Is Adjective In Hindi, Types of Adjective in hindi, visheshan in hindi, adjective words, adjective meaning in hindi, adjective meaning and examples, adjective definition and examples, adjective of quality examples, adjective of quantity examples, possessive adjective examples, possessive adjective in hindi, how many types of adjective in hindi ,adjective in hindi definition, विशेषण किसे कहते है, विशेषण के भेद,

(toc)

Definition Of Adjective In Hindi

विशेषण वह शब्द है जिसका संज्ञा, सर्वनाम, वस्तु और चीजों की गुणवत्ता का वर्णन करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Adjective Meaning In Hindi

आप अंग्रेजी, हिंदी या कोई भी लैंग्वेज बोलना, सिखना या लिखना चाहते हो तो आपको adjective सिखना बहुत जरूरी होता हैं, और इसी Adjective को हिंदी में विशेषण कहते है।

What Is Adjective In Hindi - Visheshan In Hindi

जिन शब्दों का प्रयोग किसी नाम, सर्वनाम की विशेषता को दर्शाता है उसे विशेषण कहते हैं। विशेषण यह एक ऐसा शब्द है जो किसी नाम के बारे में विशेष जानकारी देता है। यह शब्द वाक्य में noun या pronoun द्वारा उल्लेखित व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, या स्थान की विशेषता का वर्णन करते है।

विशेषण वह शब्द हैं जो संज्ञा का वर्णन करते हैं। English adjective और Hindi adjectives इन दोनों के बिच बहुत कम अंतर हैं। हिंदी विशेषण की तुलना में एक बड़ा अंतर यह है कि अंग्रेजी विशेषण संज्ञा के लिए खुद को संशोधित नहीं करते हैं।

विशेषण के उदाहरण - Adjective Examples In Hindi

जैसे की अच्छी लड़की, काला कुत्ता, पाँच टोपियाँ इत्यादी। इस में अच्छी, काला, पाच यह विशेषण के उदाहरण है।

Types Of Adjective In Hindi - विशेषण के प्रकार

विशेषण के दस प्रकार जो निम्नलिखित है:

  • गुणवाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • व्यक्तिवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • प्रश्नवाचक विशेषण
  • विस्मयादिवोधक विशेषण
  • सम्बन्धसूचक विशेषण
  • संकेतवाचक विशेषण
  • वितरणवाचक विशेषण
  • बलाघातसूचक विशेषण

इन सभी विशेषण के प्रकार और उनके उदाहरण की जानकारी निचे विस्तार में दी है:

1. गुणवाचक विशेषण:

वह शब्द जिनसे किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, गंध, आकार-प्रकार, दोष, रंग-रूप इत्यादी का बोध होता हो, उन शब्दों को गुणवाचक विशेषण कहा जाता है।

जिस विशेषण से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी की गुणवत्ता याने गुण, गंध, आकार-प्रकार, दोष, रंग-रूप इत्यादी का बोध होता है उसे गुणवाचक विशेषण कहते है, और गुणवाचक विशेषण को अंग्रेजी में Adjectives of Quality कहा जाता है।

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • She is beautiful girl. - वो खूबसूरत लड़की है।
  • Ram is good boy. - राम अच्छा लड़का है।
  • He is fat. - वह मोटा है।
  • Delhi is a large city. - दिल्ली एक बड़ा शहर है।
  • He is an honest man. - वह एक ईमानदार आदमी है।

इस वाक्यों में beautiful(खूबसूरत), good(अच्छा), fat(मोटा), large(बड़ा), honest(ईमानदार) यह गुणवाचक विशेषण है, इसके अलावा भी foolish, poor, rich, tall, short, hot, happy, sad, red, मूर्ख, गरीब, अमीर, लंबा, छोटा, गर्म, खुश, उदास, पीला, लाल, ये Adjective of Quality Examples है।

2. परिमाणवाचक विशेषण - Quantitative Adjectives In Hindi

जिस विशेषण से किसी चीज की परिमाण या मात्रा का बोध होता है उसे परिमाणवाचक विशेषण या Adjectives of Quantity कहते है।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण:

Some(कुछ), no(नहीं), Much(बहुत), enough(काफ़ी), all(सब), little(थोड़ा), whole(पूरा), any(कोई), इत्यादी.

परिमाणवाचक विशेषण के प्रकार:

Adjectives of Quantity/परिमाणवाचक विशेषण से किसी वस्तु की मात्रा का बोध होता है, और इसे दो प्रकारों में विभाजित किया गया है जो निम्नलिखित है:

1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण: जिस विशेषण शब्द से किसी वस्तु के परिमाण या मात्रा का निश्चित मात्रा में बोध होता है उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जैसे की,

  • He has brought two kg rice. – वह दो किलो चावल लाया है।
  • He came running three meters. – वह तीन मीटर दौड़कर आया।

उपर दिए गये उदाहरण में two kg(दो किलो), three meters(तीन मीटर) यह निश्चित परिमाणवाचक विशेषण है, और भी कुछ definite quantitative adjective example है जैसे की, one dozen(एक डझन), five liters(पांच लिटर) इत्यादी।

2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण: इसे अग्रेज़ी में Indefinite Quantitative Adjective कहते है, जिस विशेषण शब्द से किसी वस्तु के परिमाण का अनिश्चित मात्रा में बोध होता हो उसे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जैसे की,

  • I have some books. - मेरे पास कुछ किताबें है.
  • There is a lot of water in the pond. - तालाब में बहुत पानी है।

इस वाक्य में some(कुछ), a lot of(बहुत) यह अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण है, इसके और भी कुछ उदाहरण है जैसे की, little, any, much, इत्यादी।

3. व्यक्तिवाचक विशेषण:

Proper Noun/व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने विशेषण को व्यक्तिवाचक विशेषण कहते है। Proper Noun या Proper Adjective का पहला अक्षर हमेशा कैपिटल याने बड़ा ही लिखा जाता है।

व्यक्तिवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • I am an Indian.- मै एक भारतीय हूँ।
  • He is a American student. - वह एक अमेरिकी छात्र है।

उपर दिए उदाहरणों में Indian(भारतीय), American(अमेरिकी) यह व्यक्तिवाचक विशेषण है, इसमे Indian यह शब्द जो India इस प्रॉपर नाउन से बना है, और American यह शब्द America इस शब्द से बना है। वैसे ही और भी कुछ उदाहरण है जैसे की,

  • Japan - Japanese,
  • France - French,
  • Canada - Canadian,
  • Italy - Italian,
  • Nepal - Nepalese,
  • Africa - African,
  • Israel - Israeli,
  • Switzerland - Swiss

4. संख्यावाचक विशेषण:

जिस विशेषण शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु की संख्या का बोध होता है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है, जिसे अग्रेज़ी में Adjective of Number कहा जाता हैं।

संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण:

  • I have one book. - मेरे पास एक किताब है।
  • Two children are playing outside. - बाहर दो बच्चे खेल रहे है।
  • There were three boys standing. - वहा तीन लड़के खड़े थे।
  • Some boys are smart. - कुछ लड़के होशियार हैं.।
  • Many students are laborious. - कई छात्र मेहनती होते हैं।

यहा one(एक), Two(दो), three (तीन), Some(कुछ), Many(कई) यह Adjective of Number example है जो व्यक्ति, वस्तु की संख्या का बोध दर्शाता है।

संख्यावाचक विशेषण के प्रकार

Adjective of Number/ संख्यावाचक विशेषण के मुख्यतः दो प्रकार है जो इस तरह है:

1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण: जो किसी व्यक्ति, वस्तु के निश्चित संख्या को दर्शाते है उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है, इसमे भी दो प्रकार के संख्या का बोध होता है जैसे की,

  • Cardinals जो निश्चित संख्या याने कितने का बोध कराते है, उदाहरणार्थ one(एक) , Two(दो), three (तीन),
  • Ordinals जो चीजों के क्रम को दर्शाते है जैसे की, first(पहला), second(दूसरा), third(तीसरा), इत्यादी।

2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण: वह विशेषण जो व्यक्ति, वस्तु के अनिश्चित संख्या को दर्शाते है उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते है जैसे की,

  • There are not enough spoons.
  • Some girls are clever.

इस वाक्य में enough(काफ़ी), some(कुछ) यह अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण है जो अनिश्चित संख्या को दर्शाते है, all, many, few, any, several यह भी सब Indefinite Numeral Adjective example है।

5. प्रश्नवाचक विशेषण:

वह शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम को प्रश्न पूछकर संशोधित करते है उसे प्रश्नवाचक विशेषण कहते है, इस प्रश्नवाचक विशेषण का उपयोग वाक्य में प्रश्न का बोध कराने के लिए किया जाता है और प्रश्नवाचक विशेषण को अंग्रेजी में Interrogative Adjectives कहते है।

प्रश्नवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • What books are you reading today? - आज आप कौन सी किताबें पढ़ रहे हैं?
  • Which color do you like more? - आपको कौन सा रंग ज्यादा पसंद है?
  • Which room is yours? - कौन सा कमरा तुम्हारा है?
  • Whose book was that? - वह किताब किसकी थी?

यहा पर What(कौन सी), Which(कौन सा), और Whose(किसकी), यह Interrogative Adjectives याने प्रश्नवाचक विशेषण है जो sentence में प्रश्न पूछने का काम करते है।

6. विस्मयादिबोधक विशेषण - Exclamatory Adjectives In Hindi

जब what, how शब्द का प्रयोग विशेषण की तरह किसी विस्मयादिबोधक वाक्य याने Exclamatory Sentence में होता है, तब इसे विस्मयादिबोधक विशेषण कहते है।

Exclamatory Adjectives Examples:

  • What an idea! - क्या आइडिया है!
  • What folly! - क्या बेवकूफी है!
  • What smart children they are! - वे कितने होशियार बच्चे हैं!
  • What a beautiful flowers! - कितने सुंदर फूल हैं!
  • How strange! - कितना अजीब है!
  • How beautiful! - कितनी सुंदर है!
  • How cute! - कितना प्यारा!

इस वाक्यों में what, how यह word exclamatory adjectives है इसके अलावा Wow - वाह, Fantastic - बहुत खुब, Tremendous - जबरदस्त, Brilliant - प्रतिभाशाली, Awesome - बहुत बढ़िया यह भी विस्मयादिबोधक विशेषण है।

7. संबंधवाचक विशेषण - Possessive Adjective In Hindi

किसी संज्ञा या सर्वनाम के साथ वस्तु के अधिकार या संबंध को दर्शाने के लिए जिस शब्द का उपयोग किया जाता है उसे Possessive adjective कहते है।

संबंधवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • This is my bag. - वह मेरा बैग है।
  • Its color is green. - इसका रंग हरा है।
  • My friend is honest. - मेरा दोस्त इमानदार है।
  • That is your pencil. - वो आपकी कलम है।
  • These are our toys. - ये हमारे खिलौने हैं।

इन वाक्यों में my(मेरा), its(इसका, इसकी), your(आपका, तुम्हारा), our(हमारा), यह संबंधवाचक विशेषण है जो वस्तु के अधिकार को दर्शाते है, इसके और भी कुछ उदाहरण है जैसे की his(उसका), their(उनका), her(उसका, उसकी), यह सब possessive adjective examples है।

8. संकेतवाचक विशेषण

व्यक्ति या वस्तुओं को सूचित करने के लिए जिस विशेषण शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे Demonstrative Adjective/संकेतवाचक विशेषण कहते है।

संकेतवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • This book is old. - यह किताब पुरानी है।
  • These mangoes are yours. - ये आम तुम्हारे हैं।
  • That fruits is yours. - वह फल तुम्हारा है।
  • Those Girls Are Beautiful. - वो लड़कियां खूबसूरत होती हैं।
  • I hate such things. - मुझे ऐसी चीजों से नफरत है।

This(यह), These( तुम्हारे), That(तुम्हारा), Those(वो), और Such(ऐसी चीजों) यह Demonstrative Adjective example है।

9. वितरणवाचक विशेषण - Distributive Adjectives

जब वितरणवाचक विशेषण के ठीक बाद कोई noun लगा रहता है, तब उसे Distributive Adjectives कहा जाता हैं।

वितरणवाचक विशेषण के उदाहरण:

  • Each boy had a pen. - प्रत्येक लड़के के पास एक पेन था।
  • Every man has his own work. - हर आदमी का अपना काम होता है।
  • Does any of you have a pencil? - क्या आप में से किसी के पास पेंसिल है?
  • I go to the movies every week. - मैं हर हफ्ते सिनेमा देखने जाता हूं।

Each(प्रत्येक), Every(हर), either(या तो), neither(न तो ), any(कोई भी), both(दोनों) यह वितरण वाचक विशेषण है जो उन शब्दों का वर्णन कर रहे हैं जो एक समूह से विशिष्ट चीजों को संदर्भित करते हैं।

याद रखे की Distributive Adjectives याने वितरणवाचक विशेषण के बाद एकवचन संज्ञा और क्रिया आती है, अगर डिस्ट्रीबूटीव्ह ऐडजेक्टिव के तुरंत बाद ही ‘of’ आता है, तो हमें बहुवचन संज्ञा का उपयोग करना चाहिए।

10. बलाघातसूचक विशेषण:

वाक्य में किसी Noun पर विशेष दबाव डालने के लिए जिस Adjective का प्रयोग किया जाता है उसे Emphasizing Adjectives/बलाघातसूचक विशेषण कहते है। यह विशेषण संबंधित संज्ञा और सर्वनाम पर अतिरिक्त जोर डालते हैं इसलिए उन्हें जोर डालनेवाले विशेषण भी कहा जाता है।

बलाघातसूचक विशेषण के उदाहरण:

  • Mind your own business. - अपने काम से काम रखो।
  • This was the very toy that my child wanted. - यह वही खिलौना था जो मेरा बच्चा चाहता था।
  • This is the very book I got. - यह वही किताब है जो मुझे मिली है।
  • I am lived in the very same house for twelve years. - मैं उसी घर में बारह साल से रह रहा हूं।

इन वाक्यों में Own(अपने काम से), very toy(वही खिलौना), very book(वही किताब), very same house(उसी घर में), यह बलाघातसूचक विशेषण है जो किसी Noun पर जोर देकर कुछ न कुछ कह रहे है।

ये भी पढ़े:
1. व्याकरण की परिभाषा और व्याकरण के प्रकार
2. संज्ञा किसे कहते है? संज्ञा के प्रकार
3. सर्वनाम के प्रकार की जानकारी
4. क्रिया किसे कहते है और उसके भेद
5. What is Adverb in Hindi? क्रियाविशेषण की जानकारी
6. हिंदी वर्णमाला की जानकारी

तो दोस्तों आपको What Is Adjective In Hindi, Types of Adjective, विशेषण क्या है, विशेषण के प्रकार, इत्यादी के बारे में काफ़ी जानकारी मिली होंगी, आशा करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होंगा, अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तों में शेयर करें और हमे comments करके ज़रूर बताये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)