इस पोस्ट में हम जानेंगे Verb याने क्रिया के बारे में जैसे की, क्रिया किसे कहते है?, What is Verb in Hindi?, क्रिया के कितने प्रकार है, क्रिया के कितने भेद होते है?, main verb और helping verb example कोनसे है? इत्यादी।
(toc)
Kriya Meaning In Hindi - Verb Meaning In Hindi
Verb यह part of speech का चौथा प्रकार है जिसे हिंदी में क्रिया कहते है, क्रिया का अर्थ जिस शब्द से किसी काम को करना या उसे समझा जाये उसे क्रिया कहते है।
Verb Definition In Hindi
क्रिया एक ऐसा शब्द है जो यह बताता है कि विषय(subject) क्या करता है या वह किस अवस्था में है। verb यह action(क्रिया), event(घटना), action(गतिविधियों), state(अवस्था) को व्यक्त करती है।
क्रिया किसे कहते है? - What Is Verb In Hindi
Verb याने क्रिया का अर्थ कोई कार्य को करना यह होता है, वह शब्द जिससे यह पता चलता है की, कोई कार्य हो रहा है या किया जा रहा है उसेही क्रिया/verb कहते है, क्रिया यह विषय याने सब्जेक्ट द्वारा की गई एक्शन को इंगित करती है।
Grammar या व्याकरण में कोई भी sentence हो वह verb के बिना पूरा नही होता है, हर एक वाक्य क्रिया से ही पूरा होता है इसलिए वाक्यों में क्रिया का बहुत अधिक महत्व है। क्रिया शब्द से यह पता चलता है की कोई कार्य किन स्थिति में चल रहा है जैसे की कार्य वर्तमान में चालू है या भूतकाल में हो चूका है, या फ़िर भविष्यकाल में होनेवाला है यह हम क्रिया शब्द से ही पता कर सकते है।
क्रिया के उदाहरण - Verb Examples In Hindi
किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में कुछ कहने के लिए क्रिया शब्द का उपयोग किया जाता है तो वह शब्द क्रिया कहलाता है, तो क्रिया शब्द के उदाहरण कोनसे यह जानते है:
- Radha is a clever girl. - राधा एक होशियार लड़की है।
- He is collecting coins. - वह सिक्के जमा कर रहा है।
- My friend borrowed ten thousand rupees. - मेरे दोस्त ने दस हजार रुपये उधार लिए।
- Rohan plays cricket. - रोहन क्रिकेट खेलता है।
- Ram goes to school. - राम स्कूल जाता है।
इस उदाहरण में is(है), borrowed(उधार लिए), plays(खेलता), goes(जाता) यह verb example है जो कुछ क्रिया कर रहे है।
Types of Verb In Hindi - क्रिया के कितने भेद होते है?
Main Verb और Helping Verb यह दो क्रिया के मुख्य प्रकार/भेद है, इन दो प्रकारों का सविस्तर विश्लेषण निचे जानते है:
1. Main Verb In Hindi - मुख्य क्रिया
Main verb को Principal Verb भी कहा जाता है, मुख्य क्रिया याने मेन वर्ब वह होते है जो वाक्यों में मुख्य अर्थ को व्यक्त करते है।
मुख्य क्रिया के उदाहरण: जैसे की, खाना, पीना, खेलना, रहना, जाना, आना, गाना, पढ़ना, लिखना, इत्यादी।
Types of Main Verb In Hindi
मुख्य क्रिया/Main Verb के भी दो प्रकार होते है एक Transitive verb और दूसरा Intransitive verb, इन दो प्रकारों को विश्लेषण निचे विस्तार में जानते है:
A. Transitive Verb in Hindi - सकर्मक क्रिया क्या है?
जिस वाक्य में एक subject(कर्ता), verb(क्रिया) और object(कर्म) होता है तो उस sentense को Transitive Verb याने सकर्मक क्रिया कहते है। ज्यादातर सकर्मक क्रिया में एक कर्ता, एक कर्म, और एक क्रिया ही रहते है पर कभी कभी एक वाक्य में दो कर्म भी हो सकते है।
Transitive Verb example:
- Shyam reads the book. - श्याम पुस्तक पढ़ता है।
- He plays football. - वह फुटबॉल खेलता है।
- She can speak English fluently. - वह तेजी के साथ अंग्रेजी बोल सकती है।
- Geeta makes the idol. - गीता मूर्ति बनाती है।
- The dog chews the bone. - कुत्ता हड्डी चबाता है।
उपर दिए गये वाक्यों में Shyam(श्याम), He(वह), She(वह), Geeta(गीता), The dog(कुत्ता) यह कर्ता याने subject है।
reads(पढ़ता), plays(खेलता), speak(बोलना), makes(बनाती), और chews(चबाता) यह transitive verb/सकर्मक क्रियाएँ हैं।
book(पुस्तक), football(फुटबॉल), English fluently(धारा प्रवाह), idol(मूर्ति), और bone(हड्डी) यह शब्द object याने कर्म है।
B. Intransitive Verb In Hindi - अकर्मक क्रिया किसे कहते है?
कोई क्रिया के बाद किसी भी कर्म या ऑब्जेक्ट का उपयोग न हुआ हो या जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पडती और क्रियाओं का फल कर्ता पर ही पड़ता है, उसे अकर्मक क्रिया/Intransitive Verb कहते हैं। अकर्मक क्रिया को अर्थ की पूर्ण समझ करने के लिए किसी वस्तु या कर्म की जरूरत नहीं होती है।
अकर्मक क्रिया के उदाहरण:
- They play. - वे खेलते हैं।
- I laugh. - मैं हँसता हूँ।
- You go. - तुम जाओ।
- Radha eats. - राधा खाती है।
उपर दिए गये वाक्य में play(खेलना), laugh(हसना), go(जाना), eats(खाना), यह अकर्मक क्रिया के उदाहरण है, इसके अलावा तैरना, सोना, उछलना, कूदना, मरना, जीना, होना, बैठना, घटना, चलता, दौड़ता, जागना, यह भी सब intransitive verb example है।
2. Helping Verb In Hindi - सहायक क्रिया
Helping verb वह होते है जो वाक्य में मुख्य क्रिया की काल बनाने में मदद करते है, इन्हें Auxiliary Verb भी कहा जाता है। सहायक क्रिया यह काल बनाने के साथ भाव भी व्यक्त करते है। सहायक क्रियाओं के बाद हमेशा दूसरी क्रिया आती है।
is, am, are, was, were, has, have, had, having, be, being, been, do, does, did, can, could, will, would, may, might, must, shall, should, dare, need, used to, ought to यह 28 प्रकार के helping verbs या Auxiliary Verb है।
Helping Verbs Examples:
- I am eating a mango. - मैं एक आम खा रहा हूँ।
- He was going to come. - वह आने वाला था।
- You should complete your work. - आपको अपना काम पूरा करना चाहिए।
- I can help you. - मैं आपकी मदद कर सकता हूं।
उपर दिए गये उदाहरणों में am(हूँ), was(था), should(करना चाहिए), और can(कर सकता हूं) यह सहायक क्रिया के उदाहरण है।
यह भी पढ़े:
1. हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन की जानकारी
2. व्याकरण की परिभाषा और उसके भेद की जानकारी
3. संज्ञा के कितने भेद/प्रकार है? पूरी जानकारी
4. सर्वनाम की परिभाषा और उसके प्रकार
5. Adjective in Hindi, विशेषण किसे कहते है और प्रकार
6. क्रियाविशेषण के प्रकार की जानकारी
FAQs for Verb In Hindi
Verb को हिंदी में क्या कहते है?
Verb को हिंदी में क्रिया कहते है।
क्रिया किसे कहते है?
Verb/क्रिया वह शब्द जिससे यह पता चलता है की, कोई कार्य हो रहा है या किया जा रहा है याने क्रिया का अर्थ कोई कार्य को करना यह होता है।
Verb कितने प्रकार के होते हैं?
Main Verb और Helping Verb यह दो क्रिया या verb के मुख्य प्रकार है।
हेल्पिंग वर्ब कौन कौन से हैं?
is, am, are, was, were, has, have, had, having, be, being, been, do, does, did, can, could, will, would, may, might, must, shall, should, dare, need, used to, ought to यह helping verbs या Auxiliary Verbs है।
मुख्य क्रिया के प्रकार कितने है?
मुख्य क्रिया/Main Verb के भी दो प्रकार होते है, एक transitive verb और दूसरा intransitive verb.
तो दोस्तों आपको verb याने क्रिया के बारे में काफ़ी कुछ जानकारी मिली होंगी की, क्रिया किसे कहते है?, Types of Verb In Hindi, verb example कोनसे है? इत्यादी, तो आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमे कमेंट करके बताये और यह article अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करें।
Thanks for information
जवाब देंहटाएंThanks for visiting...
हटाएं